छुट्टी के बावजूद यूपी में सीनियर ने टारगेट पूरा करने के लिए धमकाया, एरिया मैनेजर ने की खुदकुशी
झांसी (यूपी) में रविवार को एक फाइनेंस कंपनी के 34 वर्षीय एरिया मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सीनियर अधिकारी टारगेट पूरा नहीं होने पर नौकरी से निकालने की धमकी दे रहे थे और रविवार को छुट्टी होने के बावजूद ऑनलाइन मीटिंग कर धमकाया। एरिया मैनेजर के शव के पास से 5 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है।