छुट्टी कराने के लिए 12 वर्षीय लड़के ने दी थी दिल्ली के स्कूल-कॉलेज में बम की धमकी, पकड़ा गया
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि सेंट स्टीफंस कॉलेज और द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में एक 12-वर्षीय लड़के को पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि लड़के ने छुट्टी करवाने के लिए धमकी वाले ईमेल भेजे थे। बकौल पुलिस, आरोपी लड़का दोनों में से किसी संस्थान में नहीं पढ़ता है।