छुट्टे पैसे न होने पर कर्नाटक के मंत्री को बस से उतरने के लिए कहने वाले ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड
बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (बीएमटीसी) ने एक ड्राइवर व कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया है। दोनों ने किराए के लिए ₹100 का छुट्टा न होने पर कर्नाटक के परिवहन मंत्री बी सुरेश को बस से उतरने के लिए कहा था। यह घटना पिछले शनिवार को तब घटी जब मास्क पहने परिवहन मंत्री बस का निरीक्षण कर रहे थे।