छुट्टियां मनाने इस्तानबुल गए 'राज़ी' फेम ऐक्टर अश्वथ भट्ट से हुई लूटपाट
फिल्म 'राज़ी' फेम अभिनेता अश्वथ भट्ट ने बताया है कि तुर्की के इस्तानबुल में छुट्टियां मनाने के दौरान उनके साथ लूटपाट हुई थी। उन्होंने बताया, "गैलाटा टावर के पास एक शख्स ने मेरी पीठ पर चेन से वार किया...देखते-ही-देखते एक गिरोह मेरा बैग छीनने की कोशिश करने लगा।" बकौल अश्वथ, एक कैब चालक के हस्तक्षेप करने पर आरोपी भाग गए।