छंटनी के समय क्यों सबसे ज़्यादा 40 साल से अधिक उम्र वाले कर्मचारियों पर लटकती है तलवार?
बॉम्बे शेविंग कंपनी के सीईओ शांतनु देशपांडे के मुताबिक, छंटनी के दौरान 40 साल से अधिक उम्र वाले कर्मचारियों को ज़्यादा खतरा होता है क्योंकि वे आमतौर पर सबसे अधिक वेतन अर्जित करते हैं। बकौल शांतनु, यह ट्रेंड वैश्विक स्तर पर बढ़ रहा है क्योंकि कंपनियां लागत घटाने और ऑपरेशंस को सुव्यवस्थित करने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही हैं।