छंटनी झेल रहे कर्मचारियों की H-1B वीज़ा पर 60-दिन की ग्रेस पीरियड खत्म कर सकता है अमेरिका
अमेरिका H-1B कर्मचारियों को नौकरी जाने के बाद नई नौकरी तलाशने के लिए मिलने वाली 60-दिन की ग्रेस-पीरियड खत्म करने पर विचार कर रहा है। प्रस्ताव अभी वाइट हाउस के ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट (OMB) की समीक्षा में है। अगर यह नियम लागू होता है तो प्रभावित कर्मचारियों और उनके आश्रितों को लगभग तुरंत अमेरिका छोड़ना पड़ सकता है।