छोड़िए, बच्चे कई बार ऐसा कर देते हैं: कोर्टरूम में अपशब्द कहे जाने वाली घटना पर CJI सूर्यकांत
सुप्रीम कोर्ट में एक याचिकाकर्ता के हंगामा करने और अपशब्द कहे जाने की घटना पर सीजेआई सूर्यकांत ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "छोड़िए, बच्चे ऐसा कई बार कर देते हैं।" सीजेआई ने आगे कहा, "संवैधानिक संस्थानों की मर्यादा
और उनका मान-सम्मान रखना हम सबका दायित्व है और सबको उसे निभाना चाहिए।"