छेड़छाड़ वाले सीन के बाद रोने लगी थीं माधुरी, मेरी छवि खूंखार विलन की थी: अभिनेता रंजीत
दिग्गज अभिनेता रंजीत ने बताया है कि 1989 में आई फिल्म 'प्रेम प्रतिज्ञा' में ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया था। उन्होंने बताया, "मेरी छवि खूंखार विलन की थी...लड़के-लड़कियां सब मुझसे डरते थे...माधुरी भी डरी हुई थीं...हमारा साथ में छेड़छाड़ वाला सीन था।" बकौल रंजीत, सीन पूरा होने के बाद माधुरी रो रही थीं।