छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?: जंतर-मंतर से छात्रों के दूर रहने के DU के आदेश पर राहुल
दिल्ली के जंतर-मंतर से छात्रों के दूर रहने के दिल्ली यूनिवर्सिटी के आदेश को री-पोस्ट कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा, "छात्रों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने से धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई?" राहुल गांधी ने आगे कहा, "ध्यान रहे, समय आने पर आपको ही जवाबदेह ठहराया जाएगा।"