छात्रों को फ्री में लैपटॉप दे रही केंद्र सरकार! PIB ने बताया वायरल दावे का सच
सोशल मीडिया पर एक लिंक शेयर कर दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार छात्रों को फ्री में लैपटॉप दे रही है। पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को फर्ज़ी बताते हुए ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक करने से मना किया है। पीआईबी ने हमेशा आधिकारिक स्त्रोतों से ही जानकारी सत्यापित करने को कहा है।