छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ पर पीएम मौन हैं: एनईईटी में धांधली पर राहुल
एनईईटी यूजी-2024 में धांधली को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है, "एनईईटी में छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा की तरह मौन हैं।" उन्होंने कहा, "बिहार, गुजरात और हरियाणा में हुईं गिरफ्तारियों से साफ है...परीक्षा में योजनाबद्ध तरीके से भ्रष्टाचार हुआ...और ये बीजेपी शासित राज्य पेपर लीक का केंद्र बन चुके हैं।"