छात्रों के समर्थन में पुलिसकर्मी ने छोड़ी नौकरी, जंतर-मंतर पर कंधे से बैज हटाकर दीपके को थमाया
उत्तराखंड के पुलिसकर्मी शेर सिंह ने नौकरी से इस्तीफा देकर छात्रों के समर्थन में सीजेपी के आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने जंतर-मंतर पर अपने कंधे से पुलिस का बैज हटाकर अभिजीत दीपके को थमाया। शेर सिंह ने कहा, "मैं नेताओं को सुरक्षा देने के बजाय लोगों के लिए काम करना चाहता हूं। मैं बागी कहलाने के लिए तैयार हूं।"