छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर संसद में जवाब देंगे अमित शाह, रिजिजू ने रखी एक 'शर्त'
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि गृहमंत्री अमित शाह प्रदर्शन में छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई (लाठीचार्ज) पर चर्चा के लिए तैयार हैं और वह सदन में जवाब देंगे। उन्होंने 'शर्त' रखते हुए कहा कि विपक्ष को गृहमंत्री को सुनना होगा। विपक्ष संसद के मॉनसून सत्र में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर शाह से जवाब मांग रहा है।