छात्रा के डांस का पुराना वीडियो फिर वायरल होने पर IIT रुड़की ने जारी किया बयान
आईआईटी रुड़की ने 2023 में कॉलेज फेस्ट के दौरान किए गए एक छात्रा के डांस का पुराना वीडियो फिर से वायरल होने के बाद बयान जारी किया है। यूज़र्स द्वारा इस डांस को अश्लील बताए जाने पर आईआईटी रुड़की ने कहा, "संस्थान की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के इरादे से सोशल मीडिया पर भ्रामक कंटेंट प्रसारित किया जा रहा है।"