छात्रा से यौन उत्पीड़न मामले में मद्रास HC ने दिए एसआईटी जांच के आदेश
मद्रास हाईकोर्ट ने चेन्नई के अन्ना यूनिवर्सिटी परिसर में 19-वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में एसआईटी से जांच कराने का आदेश दिया है। वहीं, पीड़िता का नाम उजागर होने पर कोर्ट ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एफआईआर के लीक होने से पीड़िता को शर्मसार होना पड़ा। बकौल कोर्ट, इससे पीड़िता की मानसिक पीड़ा और बढ़ गई है।