छात्र आंदोलन ने सर्बिया में उखाड़ फेंकी 14 साल की सरकार
सर्बिया में भ्रष्टाचार विरोधी छात्र आंदोलनों से उभरी 'स्टूडेंट लिस्ट' ने 14 साल से सत्ता पर काबिज़ सर्बियन प्रोग्रेसिव पार्टी (SNS) को मात देकर संसद में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। सर्बिया में हुए मध्यावधि संसदीय चुनावों में हारने वाली SNS साल 2012 से सत्ता में थी। पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।