छात्र की आत्महत्या के बाद आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल में सीलिंग फैन की जगह लगेंगे दीवार वाले पंखे
बी.टेक सेकेंड ईयर छात्र की आत्महत्या के बाद आईआईटी बॉम्बे ने हॉस्टल के कमरों में लगे सीलिंग फैन को हटाकर दीवार वाले पंखे लगाने शुरू कर दिए हैं। संस्थान के मुताबिक, यह बदलाव पहले से तय हॉस्टल नवीनीकरण योजना का हिस्सा है और हाल की छात्र आत्महत्या से जुड़ा नहीं है। नए पंखों की पहली खेप परिसर पहुंच चुकी है।