छात्र को मुर्गा बनाकर उसकी पीठ पर बैठा UP का टीचर, बच्चे का पैर टूटने पर उसकी मां को दिए ₹200
हरदोई (यूपी) के तीसरी कक्षा के एक छात्र के मुताबिक, एक सवाल का जवाब नहीं देने पर टीचर ने उसे कई थप्पड़ मारे और फिर मुर्गा बनाकर उसकी पीठ पर बैठ गए। इस कारण वह गिर गया और उसका पैर टूट गया। बकौल रिपोर्ट्स, टीचर ने मारपीट से इनकार करते हुए बच्चे की मां को इलाज के लिए ₹200 दिए।