छात्र को हिमाचल की यूनिवर्सिटी में रैगिंग कर रहे सीनियर्स ने मारे थप्पड़-घूंसे, बेल्ट से पीटा
सोलन (हिमाचल प्रदेश) की बाहरा यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रैगिंग करते हुए जूनियर छात्र को गाली देकर थप्पड़-घूंसे मारते और बेल्ट से पीटते सीनियर छात्रों का वीडियो सामने आया है। 3 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, विश्वविद्यालय ने 4 छात्रों को निष्कासित कर दिया है और एक छात्र को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।