छात्र ने यूपी में की दोस्त की हत्या, गर्लफ्रेंड के न्यूड फोटो चुराकर उसे कर रहा था ब्लैकमेल
मेरठ (यूपी) में 11वीं के अभिनव नामक छात्र की हथौड़े से हत्या करने के आरोप में उसकी ही कक्षा में पढ़ने वाले उसके दोस्त को पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि अभिनव ने उसके मोबाइल से गर्लफ्रेंड के न्यूड फोटो चुरा लिए थे और वह उन तस्वीरों के ज़रिए उसकी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल कर रहा था।