छापों की नहीं जागरूकता की ज़रूरत है, कई कारोबारी नियम नहीं जानते: दिल्ली FSSAI चीफ
दिल्ली में FSSAI के नॉर्थ डायरेक्टर देवाश कुमार महला ने कहा है कि खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर कई कारोबारी नियमों से अनजान हैं। उन्होंने कहा, "हम सख्ती बरतने में विश्वास नहीं करते। मुझे यहां के बिज़नेस ऑपरेटरों पर पूरा भरोसा है।" महला ने कहा, "मुझे भरोसा है कि नियम जानने के बाद 99% लोग इसका पालन करेंगे।"