छापे के दौरान दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया इनकार, UP का वीडियो आया सामने
हमीरपुर (यूपी) में फूड विभाग की छापेमारी के दौरान 'मां वैष्णो जय भवानी स्वीट हाउस' के मालिक अन्नी बाबा ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से इनकार कर दिया जिसका वीडियो भी सामने आया है। अधिकारियों को मिठाइयों में मिलावट की आशंका थी। दुकानदार द्वारा खाने से इनकार करने के बाद अधिकारियों ने मिठाइयों को कूड़ेदान में फिंकवा दिया।