छिपकली का बच्चा मिला: दिल्ली मेट्रो के लेडीज़ कोच में सांप घुसने के दावे पर DMRC
दिल्ली मेट्रो के खचाखच भरे एक लेडीज़ कोच में सांप घुसने के दावे पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने प्रतिक्रिया दी है। डीएमआरसी ने बताया, "गुरुवार शाम को...ट्रेन को अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर खाली कराकर निरीक्षण के लिए डिपो भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज और कोच की गहन जांच के बावजूद कोई सांप नहीं मिला। हालांकि, छिपकली का बच्चा मिला।"