UP में '2 प्लेट छोले-भटूरे' ने खोली पति की पोल, प्रेमिका के लिए पैक करा रहा था; पत्नी ने पकड़ा
हापुड़ (यूपी) में पत्नी ने पति पर प्रेमिका के लिए छोले-भटूरे की 2 प्लेट पैक करवाने का आरोप लगाया है। पति के प्रेमिका से मिलने जाने का शक होने पर पत्नी परिवारवालों के साथ मौके पर पहुंची जहां वह छोले-भटूरे पैक करवा रहा था। इसे लेकर दोनों में विवाद हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस के समझाने पर दोनों लौट गए।