छक्का मारने के बाद क्रिकेटर की हार्ट अटैक से हुई मौत, कैमरे में कैद हुई पंजाब की घटना
फिरोज़पुर (पंजाब) में रविवार को एक क्रिकेट मैच के दौरान कथित तौर पर हार्ट अटैक से हरजीत सिंह नामक बल्लेबाज़ की मौत हो गई। छक्का लगाने के बाद सिंह पिच पर बैठने के बाद आगे की ओर गिर गए थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें साथी खिलाड़ी उन्हें सीपीआर देते नज़र आ रहे हैं।