छगन भुजबल ने नासिक लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ने का किया एलान
महाराष्ट्र के मंत्री व एनसीपी (अजित गुट) के नेता छगन भुजबल ने नासिक लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा, "सीट को लेकर मामला अभी तक साफ नहीं हुआ है। समय बीत रहा है और सिर्फ चर्चा हो रही है...इसलिए इस लड़ाई से हट रहा हूं।" गौरतलब है, नासिक में 20 मई को मतदान होगा।