छठी शादी करने के 2 महीने बाद 91 वर्षीय अरबपति रिचर्ड लुगनर की ऑस्ट्रिया में हुई मौत
ऑस्ट्रिया के अरबपति उद्यमी रिचर्ड लुगनर (91) की वियना में मौत हो गई है। वह कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और पिछले दिनों उनकी सर्जरी हुई थी। लुगनर ने जून में 42-वर्षीय ऐक्ट्रेस सिमोना राइलैंडर से छठी शादी की थी। बकौल रिपोर्ट्स, उन्होंने दो बार बतौर निर्दलीय उम्मीदवार ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ा था।