छठ का व्रत सबसे कठिन व्रत माना जाता है। ज्योतिष आचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल के अनुसार, भारत में जितने भी पर्व हैं वह दो दिनों तक चलते हैं लेकिन छठ महापर्व चार दिनों तक चलता है। यह व्रत करने के लिए कई कड़े नियमों का पालन करना पड़ता है और इसमें 36 घंटे लगातार निर्जला व्रत किया जाता है।