छठ पूजा के दौरान बनने वाले पारंपरिक व्यंजनों में 'ठेकुआ' शामिल है जो गेहूं के आटे/गुड़ या चीनी/घी/सौंफ/नारियल से बनी मिठाई है। त्योहार के पहले दिन 'कद्दू-भात' बनाया जाता है। 'रसियाव' पानी, चावल, गुड़, अदरक और इलायची से बनने वाली खीर है जबकि सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए 'कसर के लड्डू' बनाए जाते हैं।