छठ पूजा के पहले दिन 'नहाय-खाय' पर 'लौकी-भात' क्यों खाया जाता है?
छठ पूजा के पहले दिन 'नहाय-खाय' पर छठ व्रत रखने वाले श्रद्धालु सात्विक भोजन करते हैं। इस दिन पारंपरिक रूप से लौकी-भात खाया जाता है। पटना के ज्योतिषाचार्य श्रीपति त्रिपाठी के अनुसार, लौकी खाने का धार्मिक/वैज्ञानिक महत्व है। यह 36-घंटे के निर्जला व्रत से पहले शरीर में पानी की कमी को रोकने/जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति में मदद करती है।