छठ पूजा के पहले दिन श्रद्धालुओं ने दिल्ली में यमुना नदी में ज़हरीले झाग के बीच लगाई डुबकी
छठ महापर्व के पहले दिन 'नहाय-खाय' पर आज (मंगलवार) दिल्ली में श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में ज़हरीले झाग के बीच डुबकी लगाई। कालिंदी कुंज का वीडियो सामने आया है जिसमें महिलाएं व पुरुष यमुना के गंदे पानी में नहाते व पूजा करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में एक महिला गंदे पानी में अपने बालों को धोती दिख रही है।