छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। माना जाता है कि इस दिन व्रती खुद को पवित्र कर छठ पूजा के लिए तैयार होते हैं और इस दिन व्रती सात्विक भोजन के रूप में कद्दू-भात खाते हैं। वहीं, व्रत का विशेष भोजन भगवान गणेश और सूर्य देव को भोग लगाने के बाद ही ग्रहण करना चाहिए।