छठ पूजा पर चलाई गई स्पेशल ट्रेन कैंसल होने पर पंजाब में लोगों ने ट्रेन पर किया पथराव
छठ पूजा पर बिहार के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन कैंसल होने पर सरहिंद रेलवे स्टेशन (पंजाब) पर मंगलवार को लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया जिसका वीडियो सामने आया है। यात्रियों के अनुसार, ट्रेन मंगलवार दोपहर को रवाना होने वाली थी लेकिन पहले शाम को इसके चलने की बात कही गई और फिर इसे कैंसल कर दिया गया।