यमुना में फिर दिखने लगा सफेद जहरीला झाग, दिल्ली में छठ से पहले मोटी परत छाई
दिल्ली के कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में एकबार फिर सफेद जहरीला झाग दिखाई दे रहा है। छठ पूजा से पहले नदी में झाग की मोटी परत ने प्रदूषण की गंभीर स्थिति उजागर की है। आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली जल बोर्ड पर डीफोमर टेंडर में घोटाले का आरोप लगाया।