छठी स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी 'आईएनएस वगशीर' को मुंबई में लॉन्च किया गया
मुंबई (महाराष्ट्र) में बुधवार को 'परियोजना 75' के तहत छठी और अंतिम पनडुब्बी आईएनएस 'वगशीर' को लॉन्च किया गया। हिंद महासागर में गहरे पानी की समुद्री शिकारी कहलाने वाली सैंडफिश के नाम पर इसका नाम 'वगशीर' रखा गया है। पहली 'वगशीर' पनडुब्बी को दिसंबर 1974 में शामिल किया गया था और 1997 में इसे सेवा से हटा दिया गया था।