छठे चरण के चुनाव के लिए उतरे 866 उम्मीदवारों में से 21% पर हैं आपराधिक केस दर्ज
असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार, लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मैदान में उतरे 866 उम्मीदवारों में से 180 (21%) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। चुनाव लड़ रहे बीजेपी के 51 में से 28 उम्मीदवारों, कांग्रेस के 25 में से 8 उम्मीदवारों और 'आप' और आरजेडी से चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों के खिलाफ केस दर्ज हैं।