छत्तीसगढ़ के 17 वर्षीय लड़के ने दी थी 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बम होने की धमकी
मुंबई से उड़ान भरने वाले 3 अंतरराष्ट्रीय विमानों में बम की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ से एक 17-वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया जिसने कथित तौर पर X पर मेसेज पोस्ट किए थे। बकौल पुलिस, उसने एक 31-वर्षीय शख्स को फंसाने के लिए ऐसा किया था जिसके चलते उसे आर्थिक नुकसान हुआ था।