छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ के बाद नक्सली लीडर हुआ अरेस्ट, ₹8 लाख का था ईनाम

छत्तीसगढ़ के कांकेर में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने एक इनामी नक्सली लीडर को गिरफ्तार कर लिया है। 39 वर्षीय राकेश उर्फ मोतीराम उसेंडी नाम के नक्सली पर ₹8 लाख का इनाम रखा गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 7 बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल), 1 मज़ल लोडिंग राइफल समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं।

Load More