छत्तीसगढ़ की छात्रा को 'शक्तिसैट' के लिए चुना गया, 108 देशों के छात्रों के साथ बनाएंगी सैटेलाइट
रायपुर (छत्तीसगढ़) की 10वीं कक्षा की छात्रा महिमा राजपूत को 108 देशों के छात्रों के साथ एक खास अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष शिक्षा कार्यक्रम शक्तिसैट के लिए चुना गया है। कार्यक्रम में 21 मॉड्यूल्स और सैटेलाइट विज्ञान पर आधारित 365 पाठ शामिल हैं। इसमें सैटेलाइट बनाने की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी मिलती है। महिमा अपने व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए अगस्त में दिल्ली जाएंगी।