छत्तीसगढ़ के दंतेश्वरी मंदिर में 2 नहीं 3 बार मनाई जाती हैं नवरात्रि
52 शक्तिपीठों में से एक छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मौजूद दंतेश्वरी मंदिर में 2 नहीं बल्कि 3 बार नवरात्रि मनाई जाती है। आमतौर पर सभी जगहों पर चैत्र और शारदीय नवरात्रि सभी जगह मनाई जाती हैं लेकिन दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि फाल्गुन महीने में भी मनाई जाती है और इसे फागुन मदई कहा जाता है।