छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने किया विस्फोट, एक जवान हुआ घायल
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में शुक्रवार को नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया जिसमें बस्तर फाइटर्स का एक जवान घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, घायल जवान को नारायणपुर ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं, बीजापुर में नक्सलियों द्वारा लगाया गया 45 किलोग्राम का आईईडी बरामद किया गया है।