छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 14 पर था ₹28.50 लाख का इनाम

छत्तीसगढ़ के बीजापुर 24 नक्सलियों ने सरेंडर किया है जिनमें से 14 पर कुल ₹28.50 लाख का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वालों में 11 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों ने संगठन के विचारों से मोहभंग और आंतरिक मतभेद के चलते मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि दी गई।

Load More