छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 नक्सली हुए ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर) सुंदरराज पी ने बताया कि घटनास्थल से 2 नक्सलियों के शव, एसएलआर, हथगोला व स्थानीय रूप से निर्मित हथियार बरामद किए गए और इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। इस अभियान में डीआरजी व सीआरपीएफ के जवान शामिल थे।

Load More