छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुआ IED ब्लास्ट, ASP शहीद व 2 अधिकारी गंभीर रूप से हुए घायल

सुकमा (छत्तीसगढ़) में सोमवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी के ब्लास्ट की चपेट में आकर कोंटा डिवीज़न के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए। वहीं, घटना में कोंटा एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर व टीआई सोनल ग्वाल घायल हो गए हैं। घटना के समय अधिकारी पैदल गश्त करने निकले थे। फिलहाल, मौके पर अतिरिक्त बलों को भेजा गया है।

Load More