छत्तीसगढ़ पीसीएस 'घोटाला' मामले में ईडी की छापेमारी; बघेल के पीए के परिसर पर भी तलाशी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत मंगलवार को राज्य में कई स्थानों पर छापेमारी की। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए केके चंद्राकर का परिसर भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में कुल सात स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।