छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे किए घोषित, टॉपर्स की सूची आई सामने
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं-12वीं का परिणाम जारी कर दिया। नतीजे cg.results.nic.in पर जाकर देख जा सकते हैं। 10वीं कक्षा में संध्या नायक, परी रानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने समान 99.00% अंक लाकर टॉप किया है। वहीं, कक्षा 12वीं में 98.60% अंक प्राप्त कर जिज्ञासु वर्मा ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।