छत्तीसगढ़ में ₹1 लाख के इनामी समेत 5 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार
छतीसगढ़ के बीजापुर में जवानों ने शनिवार को नक्सल विरोधी अभियान के तहत ₹1 लाख के इनामी समेत 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली हत्या, हत्या का प्रयास और आईईडी विस्फोट करने जैसी घटनाओं में शामिल थे। वहीं, पुलिस गिरफ्तार नक्सलियों से माओवादी संगठन में सक्रिय नक्सलियों के बारे पूछताछ कर रही है।