छत्तीसगढ़ में ₹2 लाख के इनामी नक्सली समेत 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार को ₹2 लाख के इनामी नक्सली समेत 5 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली करटम सुक्का पर ₹2 लाख का इनाम था। पुलिस के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Load More