छत्तीसगढ़ में ₹25 लाख का इनामी नक्सली हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों ने ₹25 लाख के इनामी नक्सली प्रभाकर राव उर्फ बालमूरी नारायण राव को गिरफ्तार किया है। बकौल अधिकारी, नक्सली कई राज्यों में दर्जनों अपराध में वांछित था। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि इस संभाग के 7 ज़िलों में इस साल अबतक कुल 884 माओवादियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।