छत्तीसगढ़ में ₹5 लाख के इनामी नक्सली समेत 5 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों ने एक ₹5 लाख के इनामी नक्सली समेत 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास से विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली सड़क पर बारूदी सुरंग लगाने की कोशिश कर रहे थे।